पैसों के मामले में करीना कपूर किसी पर भी निर्भर नहीं रहना चाहती हैं। उन्हें पता है कि उनके करियर का यह सुनहरा दौर चल रहा है और उन्हें मनचाहा पैसा मिल रहा है, लेकिन यह दौर हमेशा नहीं रहेगा।
यूँ भी हीरोइन का करियर बॉलीवुड में ज्यादा लंबा नहीं रहता। चेहरे पर उम्र के झलकते ही बॉलीवुड के निर्माता दूरी बना लेते हैं। इसलिए करीना कपूर अपनी आय का एक हिस्सा सोच-समझ कर निवेश करती हैं।
हाल ही में उन्होंने बांद्रा में दो फ्लैट खरीदे हैं। करीना से जुड़े लोगों का कहना है कि उन फ्लैट्स में उनके रहने का कोई इरादा नहीं है और भविष्य के लिए उन्होंने निवेश किया है।