Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जंजीर के रीमेक में प्रियंका!

Advertiesment
हमें फॉलो करें जंजीर
WD


ये संयोग की बात है कि जब भी अमिताभ बच्चन की फिल्मों का रीमेक बनाया जाता है इसमें हीरोइन प्रियंका चोपड़ा होती हैं। अग्निपथ और डॉन के रीमेक में वे नजर आईं और अब खबर है कि वे ‘जंजीर’ के रीमेक में भी नजर आएंगी।

हालांकि प्रियंका केम्प का कहना है कि प्रियंका ने यह फिल्म साइन नहीं की है, लेकिन जंजीर का रीमेक बनाने जा रहे निर्माता का कहना है कि प्रियंका को स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई है और जल्दी ही इस बारे में घोषणा की जाएगी। जंजीर का रीमेक प्रकाश मेहरा के बेटे बना रहे हैं।

वर्तमान समय को देखते हुए फिल्म में काफी बदलाव किए गए हैं। तेल माफियाओं की पृष्ठभूमि में कहानी को दिखाया जाएगा और प्रियंका एनआरआई महिला के रूप में दिखाई देंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi