Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डॉक्यूमेंट्री में वीना मलिक

Advertiesment
हमें फॉलो करें डॉक्यूमेंट्री में वीना मलिक

आमतौर पर विवादों में रहने वाली पाकिस्तानी अदाकारा वीना मलिक जल्द ही एक डच डॉक्यूमेंट्री में नजर आने वाली हैं। अंतरिम रूप से इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म को ‘वुमैन इन इस्लाम’ नाम दिया गया है।

PR


भारत, तुर्की, मोरक्को, इजीप्ट, लंदन और हॉलैंड में शूट की गई यह डॉक्यूमेंट्री छह एपिसोड्स में तैयार की गई है। इन देशों के दूरस्थ क्षेत्रों पर बनाई गई इस फिल्म में इस्लाम संस्कृति को मानने वाली कई महत्वपूर्ण महिलाओं को शामिल किया गया है।

फिल्म का एक एपिसोड पूरी तरह से वीना मलिक पर आधारित होगा। वीना एकमात्र पाकिस्तानी महिला हैं जिन्होंने पाकिस्तान में विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रतिनिधि के रूप में काम किया है। 2 वर्ष तक पाकिस्तान में पोलियो अवेयरनेस के लिए काम करते हुए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था। भारत में रहते हुए वीना ने कई बच्चों को शेल्टर होम्स की व्यवस्था की थी।

webdunia
PR


यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म इस्लामी महिलाओं की बदतर जिंदगी पर आधारित होगी। इसमें दिखाया जाएगा कि ज्यादातर इस्लामी महिलाओं को रोजमर्रा की जिंदगी में किन भयावह परिस्थितियों से गुजरना होता है। पुरानी और आधुनिक धार्मिक मान्यताओं व परंपराओं के बीच के संघर्ष को भी फिल्म के माध्यम से दिखाया जाएगा।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi