Bollywood Gossip %e0%a4%a7%e0%a5%82%e0%a4%ae 3 %e0%a4%85%e0%a4%ac 2013 %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82 111101800060_1.htm

Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धूम 3 अब 2013 में

Advertiesment
धूम 3
धूम सीरिज के जानकारों को यह जानकर थोड़ा दु:ख होगा कि ‘धूम 3’ अब 2013 में रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 2012 क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी। फिल्म की शूटिंग नवंबर 2011 में शुरू होगी और लगभग दस से ग्यारह महीने तक चलेगी। उसके बाद पोस्ट प्रोडक्शन का काम चलेगा, इसलिए यह निर्णय लिया गया कि फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया जाए।

PR


फिल्म के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य ने कहा ‘धूम सीरिज की फिल्में हम सभी को पसंद है। इस सीरिज के तीसरे भाग से सभी को आशाएं हैं। हम दर्शकों को बेहतर सिनेमा देना चाहते हैं। इसके लिए पर्याप्त समय चाहिए। हम जल्दबाजी में कोई काम नहीं करना चाहते हैं। शूटिंग के बाद पोस्ट प्रोडक्शन में भी लंबा समय लगेगा। इसलिए हम सभी ने मिलकर फैसला लिया है कि फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया जाए। अब यह फिल्म 2013 में रिलीज होगी।‘

धूम 3 में आमिर खान और कैटरीना कैफ लीड रोल कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता हैं आदित्य चोपड़ा।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi