Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाँच सितारों को आदरांजलि

Advertiesment
हमें फॉलो करें पाँच सितारों को आदरांजलि
आठ वर्ष बाद निर्देशन के मैदान में लौटे आदित्य चोपड़ा ‘रब ने बना दी जोड़ी’ को उम्दा बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहते हैं। इस फिल्म के जरिए यशराज फिल्म्स की प्रतिष्ठा दाँव पर लगी हुई है।

शाहरुख और अनुष्का अभिनीत इस फिल्म ‘में ग्यारह मिनट का एक गीत सोनू निगम गाएँगे। इस गीत के ‍जरिए पुराने दौर के सितारों को आदरांजलि दी जाएगी। वे सितारे हैं- राज कपूर, शम्मी कपूर, देव आनंद, राजेश खन्ना और ऋषि कपूर।

इस गीत का फिल्मांकन भव्य पैमाने पर किया जाएगा और उम्मीद है कि किंग खान इस गाने पर झूमते हुए नजर आएँगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi