‘दोस्ताना’ फिल्म में स्लिम और सेक्सी लगने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने अपना वजन घटाया, लेकिन अभी भी वे शेप में ठीक तरह से नहीं आई। कहते हैं कि इस फिल्म में हाँ करने के बावजूद प्रियंका ने बिकनी पहनने से इसलिए इंकार कर दिया था क्योंकि वे बिकनी में मोटी दिखाई देती।
बॉलीवुड की नायिकाएँ इस समय वजन घटाने के लिए अपने ऊपर क्या-क्या जुल्म नहीं करती। ज़ीरो फिगर को पाने में इस समय कई नायिकाएँ जुटी हुई हैं। लेकिन प्रियंका को ज़ीरो फिगर पसंद नहीं है। प्रियंका के मुताबिक भारतीय लड़कियाँ ज़ीरो फिगर में अच्छी नहीं लगती, इसलिए वे इस दिशा में कोई प्रयास नहीं करती।
कहीं प्रियंका यह कहकर अपने आपको छिपाने का प्रयास तो नहीं कर रही हैं क्योंकि ज़ीरो फिगर बनाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है और यह प्रियंका के बस की बात नहीं।