बिपाशा पहले अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान नहीं देती थीं। जॉन अब्राहम उन्हें लगातार जिम जाने को कहा करते थे। आखिरकार एक दिन उन्होंने जॉन की सलाह को गंभीरता से लिया और जिम जाना शुरू किया। उसके बाद से बिपाशा ने इस मामले में कभी लापरवाही नहीं बरती। इन दिनों बिपाशा योगासन कर रही हैं और स्वस्थ लाइफ स्टाइल पर ध्यान दे रही हैं। बिपाशा जिससे भी मिलती हैं उसे योगा के फायदे गिनाना शुरू कर देती हैं। बिपाशा का कहना है कि जितनी कम उम्र में इसे शुरू किया जाएँ उतना बेहतर होता है।