Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिपाशा ‍बसु भोजपुरी फिल्मों में दिखाएंगी जलवा

Advertiesment
हमें फॉलो करें बिपाशा बसु
हिन्दी फिल्मों में सफलता का स्वाद चखने के बाद अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अब भोजपुरी सिनेमा की ओर रुख किया है। वे जल्द ही वाराणसी पर आधारित भोजपुरी फिल्म ‘काशी’ में, भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी के साथ ठुमके लगाती नजर आएंगी। यह फिल्म बिपाशा कि पहली भोजपुरी फिल्म होगी।

IFM

खबरों में है कि बॉलीवुड में कई हिट फिल्में देने के बाद अब बिपाशा भोजपुरी में अपनी किस्मत आजमाना चाह रही हैं। अभिनेता और गायक मनोज तिवारी ने बताया कि बिपाशा ने उनके साथ, धार्मिक नगरी वाराणसी पर आधारित अगली फिल्म ‘काशी’ में काम करने के लिए हां कर दिया है।

मनोज ने कहा कि इस फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होगी। मनोज ने बताया कि कई रियलिटी शो का निर्देशन कर चुके गजेन्द्रसिंह इस फिल्म के निर्देशक होंगे। उन्होंने फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा खुलासा न करते हुए केवल इतना इशारा किया कि यह फिल्म आतंकवाद पर आधारित हो सकती है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi