कई फ्लॉप फिल्म बनाने वाले बोनी कपूर अब सलमान खान को अपने लिए लकी मानने लगे हैं। सलमान के साथ उन्होंने हिट फिल्म ‘नो एंट्री’ बनाई थी और हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘वॉन्टेड’ भी अच्छी कामयाबी हासिल कर रही है।
बोनी अगली फिल्म भी सलमान को लेकर ही बनाएँगे, जो ‘नो एंट्री’ का सीक्वल होगी। इसका नाम होगा ‘बी पॉजिटिव - नो एंट्री 2’। इस फिल्म में वे सारे कलाकार नजर आएँगे, जो नो एंट्री में थे। इस फिल्म की खासियत यह होगी कि अनिल कपूर, सलमान खान और फरदीन खान डबल रोल में दिखाई देंगे।
फिलहाल बोनी कपूर ‘वॉन्टेड’ की सफलता का जश्न मनाने के मूड में हैं और अगले सप्ताह वे एक शानदार पार्टी देने वाले हैं। वे श्रीदेवी को लेकर भी एक फिल्म बनाने वाले हैं।