Bollywood Gossip %e0%a4%ac%e0%a5%89%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1 %e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f %e0%a4%9f%e0%a5%82 111093000027_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बॉडीगार्ड पार्ट टू

Advertiesment
बॉडीगार्ड
’बॉडीगार्ड’ की सफलता से खुश निर्माता अतुल अग्निहोत्री ने संकेत दिए हैं कि ‘बॉडीगार्ड’ का सीक्वल बनाया जा सकता है। उनके मुताबिक बॉडीगार्ड लवली सिंह ऐसा किरदार है जो हर कहानी में फिट बैठ सकता है, लिहाजा इस किरदार को लेकर और फिल्म बनाई जा सकती है।

ईद पर रिलीज हुई इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा व्यवसाय किया और बतौर निर्माता अतुल ने पहली बार सफलता का स्वाद चखा। इस फिल्म के बाद अतुल ने कहा था कि वे रजनीकांत के जीवन पर फिल्म बनाएंगे, जिसमें रजनीकांत वाला रोल सलमान निभाएंगे, लेकिन रजनीकांत की बेटी ही रजनी पर फिल्म बनाने वाली हैं, इसलिए अतुल को यह प्रोजेक्ट रद्द करना पड़ा।

अब वे अपनी हिट फिल्म का सीक्वल बनाने की सोच रहे हैं और जल्दी ही इस बारे में सलमान से बात करेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi