Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'महाभारत' की पार्टी में ओम पुरी के भतीजे की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें 'महाभारत' की पार्टी में ओम पुरी के भतीजे की मौत
PR
महाभारत नामक टीवी धारावाहिक हाल ही में समाप्त हुआ है और इसकी सक्सेस पार्टी का आयोजन 16 अगस्त की रात मुंबई में रखा गया। इस शो के पोस्ट-प्रोडक्शन मैनेजर वेद पुरी भी पार्टी में जश्न मना रहे थे। वे रिश्ते में फिल्म अभिनेता ओम पुरी के भतीजे हैं।

पार्टी के दौरान रात 1.30 पर उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। वे नाचते-नाचते गिर पड़े। उनकी यह हालत देख पार्टी कर रहे लोग दंग रह गए। तुरंत कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इससे सभी लोग सकते में आ गए।

ओम पुरी दिल्ली में शूटिंग कर रहे थे। तुरंत उन्हें खबर की गई। वे फौरन मुंबई पहुंचे। ओम पुरी के मुताबिक उनका बेटा ईशान और वेद बेहद करीब थे और वेद की मौत का सदमा ईशान को ज्यादा लगा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi