माधवन एक तमिल फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। बारिश का एक दृश्य फिल्माया जा रहा था। इसकी शूटिंग के दौरान माधवन फिसल गए और उनके घुटने में चोट आई है। गौरतलब है कि इसी घुटने में उन्होंने ‘थ्री इडियट्स’ की शूटिंग के दौरान भी चोट लगी थी।
फिलहाल माधवन का इलाज चल रहा है और सूत्रों के मुताबिक वे इलाज के लिए ऑस्ट्रेलिया भी जा सकते हैं। यदि संभव हुआ तो उनकी सर्जरी की जाएगी।