Bollywood Gossip %e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%ac%e0%a4%a4 %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82 %e2%80%98%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a3%e2%80%99 109100900073_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुसीबत में ‘रावण’

Advertiesment
मणिरत्नम
’रावण’ फिल्म की शूटिंग के दौरान इतनी सारी मुसीबतों का सामना फिल्म की यूनिट को करना पड़ा रहा है कि सभी लोग इस फिल्म को ताउम्र याद रखेंगे। फिल्म की बड़ी स्टार कास्ट है और साथ ही इसे दो भाषाओं में बनाया जा रहा है, जिससे काम थोड़ा मुश्किल हो गया है। इसके साथ ही कुछ ऐसी घटनाएँ फिल्म के सेट पर घट रही है, जिस पर नियंत्रण करना किसी के बस में नहीं है। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग मालशेज घाट में चल रही है, लेकिन खराब मौसम के कारण व्यवधान उत्पन्न हो रहा है।

यूनिट से जुड़े एक सूत्र का कहना है ‘हम रोजाना सुबह 6 बजे लोकेशन पर पहुँच जाते है, लेकिन शाम होने तक एक सीन भी शूट नहीं कर पाते हैं। खराब मौसम इस समय खलनायक बना हुआ है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भी सुबह पहुँच जाते हैं और पूरा दिन उन्हें अपनी वैनिटी वैन में गुजारना पड़ता है।‘

सूत्र के अनुसार मणिरत्नम इस वजह से तनाव में हैं। फिल्म की शूटिंग तयशुदा शेड्यूल से पीछे है। सारे कलाकारों की डेट्स बर्बाद हो रही है। फिर से डेट्स जुटाना बहुत मुश्किल काम है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi