‘वेक अप सिड’ के बाद एक अभिनेता और स्टार के रूप में रणबीर कपूर का रुतबा बड़ा है। निर्माताओं को वे भविष्य के सुपरस्टार नजर आने लगे हैं, जिससे उनके दरवाजे पर उन्हें साइन करने वालों की भीड़ लग गई है। कुछ लोग रणबीर और ऋषि कपूर को भी साथ लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं। रणबीर को यह आइडिया पसंद आया है।
रणबीर का कहना है कि अपने पिता के साथ स्क्रीन शेयर करना उनके लिए बहुत खास होगा, लेकिन वे तभी अपने पिता के साथ फिल्म करेंगे जब स्क्रिप्ट में दम होगा। यानी पहले दमदार स्क्रिप्ट लाओ, तभी पिता-पुत्र की जोड़ी को साइन किया जा सकेगा।