रणबीर के बाद दीपिका को पसंद आए रणवीर
रणवीर सिंह ने अब तक एक फिल्म की है। बैंड बाजा बारात। लेकिन एक फिल्म पुराने इस हीरो के साथ बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियां फिल्म करना चाहती हैं। पहले सोनाक्षी सिन्हा ये ख्वाहिश प्रकट कर चुकी है और अब ऐसा कहा है दीपिका पादुकोण ने।
दीपिका का कहना है कि उन्होंने बैंड बाजा बारात देखी है और उन्हें रणवीर में दम नजर आया है। उनका अभिनय और स्क्रीन प्रजेंस देखते ही बनते हैं। यदि उन्हें मौका मिलता है तो वे रणवीर के साथ काम करना पसंद करेंगी।रणवीर और रणबीर, इन नामों में जरा-सा फर्क है। शायद एक कारण ये भी हो सकता है जो दीपिका को रणवीर के प्रति आकर्षित करता हो।