Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विद्या अब विद्या बालन कपूर

Advertiesment
हमें फॉलो करें विद्या बालन
अधिकांश बॉलीवुड अभिनेत्रियां शादी के बाद अपने पति के सरनेम को भी अपना लेती हैं। अब उसी राह भी चलने वाली हैं बॉलीवुड की डर्टी गर्ल यानी विद्या बालन। विद्या बालन शादी के बाद अब विद्या बालन कपूर के नाम से पहचान बनाना चाहती हैं।

PR

ऐश्वर्या राय, करीना कपूर, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, लारा दत्ता, जेनेलिया डिसूजा और ईशा देओल शादी के बाद अपने पति के सरनेम को जोड़कर अपने-अपने पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं, उसी तर्ज पर विद्या बालन भी अपने पति सिद्धार्थ राय कपूर का सरनेम अपने नाम के साथ जोड़कर विद्या बालन कपूर बनने की तमन्ना रखती हैं।

शादी के बाद माधुरी दीक्षित ने अपने चिकित्सक पति के सरनेम नेने को अपने साथ जोड़ रखा है। ऐश्वर्या राय, ऐश्वर्या राय बच्चन बन गईं। करीना कपूर, करीना कपूर खान कहलाना चाहती हैं। रवीना टंडन ने अपने पति का सरनेम 'थडानी' अपने नाम के साथ जोड़ रखा है।

लारा दत्ता, लारा महेश भूपति बन गई हैं। जेनलिया डिसूजा अब जेनलिया देशमुख बन गई हैं। ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की पुत्री ईशा देओल विवाह के बाद ईशा तख्तानी के नाम से जानी जा रही हैं। हालांकि बॉलीवुड की बीते जमाने की अभिनेत्रियों ने शादी के बाद पति का सरनेम नहीं जोड़ा था जिनमें प्रमुख रूप से शामिल रही हेमा मालिनी, शर्मिला टैगोर, सायरा बानो, मधुबाला, नूतन, मीना कुमारी, वहीदा रहमान, डिंपल कपाड़िया तथा अन्य शामिल हैं। (वार्ता)

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi