Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शम्मी कपूर नहीं रहे..

Advertiesment
हमें फॉलो करें शम्मी कपूर
अपनी बेजोड़ अदा के चलते पचास और साठ के दशक में बड़े पर्दे पर राज करने वाले जाने-माने और वरिष्ठ अभिनेता शम्मी कपूर का रविवार, 14 अगस्त को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी नीला देवी, पुत्र आदित्य राज और पुत्री कंचन देसाई हैं।

परिवार के सूत्रों के अनुसार, शम्मी पिछले कुछ वर्ष से डायलिसिस पर थे। उन्हें सप्ताह में कम से कम तीन बार डायलिसिस कराना पड़ता था। उन्हें कल अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया था।

परिवार के सूत्रों के अनुसार, शम्मी के गुर्दों ने काम करना बंद कर दिया था। उनका अंतिम संस्कार 15 अगस्त की सुबह होगा।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi