Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहरुख की फिल्म में प्रियंका भी

Advertiesment
हमें फॉलो करें शाहरुख खान बिल्लू बार्बर प्रियंका चोपड़ा
IFM
संबंधों को भुनाना कोई शाहरुख खान से सीखे। ‘ओम शांति ओम’ फिल्म में शाहरुख ने अपने संबंधों के सहारे बॉलीवुड के कई नामी कलाकारों से चंद सेकंड का काम करवा लिया था। यही कारनामा वे अपनी आगामी फिल्म ‘बिल्लू बार्बर’ में दोहरा रहे हैं।

शाहरुख खान इस फिल्म में एक फिल्म स्टार की भूमिका निभा रहे हैं इसलिए उनके साथ कई नायिकाएँ दिखाना जरूरी है। इन नायिकाओं पर गाना फिल्माया जाएगा। नायिकाओं में इतनी हिम्मत नहीं है कि वे शाहरुख की बात ठुकरा सकें।

करीना कपूर और दीपिका पादुकोण के बाद अब प्रियंका चोपड़ा को शाहरुख ने अपनी फिल्म के लिए चुना है। इस फिल्म में वे ‍विशेष भूमिका में दिखाई देंगी। करीना, शाहरुख की बहुत बड़ी प्रशंसक है इसलिए वे ना नहीं कह सकीं।

दीपिका को शाहरुख ने पहला अवसर दिया था इसलिए उनके ना कहने का सवाल ही नहीं था। प्रियंका एक बार विशेष भूमिका निभाने के लिए सलमान खान को मना कर नाराज कर चुकी हैं, इसलिए दूसरे खान से पंगा लेने की हिम्मत उनमें नहीं हुई।

सूत्रों के मुताबिक पहले प्रियंका वाली भूमिका रानी निभाने वाली थी, लेकिन बाद में प्रियंका को चुन लिया गया। इन नायिकाओं की संक्षिप्त भूमिका से फिल्म को क्या फायदा पहुँचता है, इसका पता फिल्म के प्रदर्शित होने के बाद चलेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi