Bollywood Gossip %e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%96 %e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8 %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%a8%e0%a4%af%e0%a4%be %e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5 111102000056_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहरुख खान का नया दांव

मल्टीप्लेक्स में 95 फीसदी शो रा.वन के

Advertiesment
शाहरुख खान
PR


ाहरुख खान अपनी फिल्म रा.वन को सफल बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहते हैं। दिवाली पर जो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली थी उन्हें शाहरुख ने अपनी तिकड़म से आगे बढ़वा दी। रास्कल्स को दशहरे पर रिलीज करवा दिया।

रा.वन के सामने दो छोटी फिल्में ‘टेल मी ओ खुदा’ और ‘दमादम’ रिलीज हो रही हैं। टेल मी ओ खुदा में ईशा देओल के अलावा गुजरे जमाने के सितारे (धर्मेन्द्र, विनोद खन्ना, ऋषि कपूर) हैं। दूसरी ओर दमादम के हीरो हिमेश रेशमिया हैं, जिन्हें दर्शक देखने से ज्यादा सुनना पसंद करते हैं।

इसके बावजूद शाहरुख इन फिल्मों को कोई मौका नहीं देना चाहते हैं। मल्टीप्लेक्सेस में चलने वाले शो में से 95 फीसदी शो ‘रा.वन’ के होंगे। इक्का-दुक्का शो इन फिल्मों को मिलेंगे और इन्हें प्राइम टाइम के शो भी नहीं मिलेंगे।

दूसरी ओर शाहरुख से जुड़े सूत्रों का कहना है कि रा.वन का इतना ज्यादा क्रेज है कि हर दर्शक दिवाली के अवसर पर रा.वन देखना चाहता है, लिहाजा सिनेमाघर मालिक भी इसी फिल्म को अपने थिएटर में लगाकर ज्यादा से ज्यादा शो करना चाहते हैं। अन्य दो फिल्मों की स्टारकास्ट उतनी प्रभावी नहीं है इसलिए रा.वन को महत्व मिलना स्वाभाविक है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi