वरुण धवन सिल्वर स्क्रीन पर किंग खान शाहरूख खान के भाई का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। चर्चा है कि जाने-माने निर्देशक रोहित शेट्टी, शाहरूख खान और वरुण को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म में वरुण, शाहरूख के छोटे भाई का किरदार निभाएंगे।
वरूण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक साथ करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया था। वरुण यदि शाहरूख के छोटे भाई बने हैं तो सिद्धार्थ, करण जौहर की ही फिल्म बद्रर्स में अक्षय कुमार के छोटे भाई का किरदार निभा रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वरुण और सिद्धार्थ में से किसका भाईचारा दर्शकों को पसंद आता है।(वार्ता)