Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

संजय सूरी बनेंगे जर्नलिस्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें संजय सूरी
समलैंगिक और जिगोलो जैसे चुनौतीपूर्ण किरदारों के लिए समीक्षकों की सराहना पाने के बाद फिल्म अभिनेता संजय सूरी अब एक सस्पेंस थ्रिलर में दिखेंगे जो 12 साल पहले असम में एक सामाजिक कार्यकर्ता संजय घोष के अगवा कर हत्या किए जाने की घटना से प्रेरित है।

‘एज द रिवर फ्लोज’ से अपनी करियर की शुरुआत करने वाले असमिया फिल्मकार बिद्युत कोटोकी पहली बार माजुली के मशहूर वैष्णव केंद्रों की समृद्ध संस्कृति और जीवन शैली को बड़े पर्दे पर लाएँगे।

एनएफडीसी की मदद से बनने वाली यह फिल्म असमिया में भी बनेगी। ‘या अली’ से मशहूर हुए जुबीन गर्ग के संगीत से सजी इस फिल्म में विक्टर बनर्जी, राज जुत्शी नकुल बैद्य और नावेद असलम जैसे कलाकर दिखेंगे।

(भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi