Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सनी देओल-अनिल शर्मा फिर मचाएंगे गदर

Advertiesment
हमें फॉलो करें सनी देओल
WD


सनी देओल, अनिल शर्मा और शक्तिमान तलवार ने 2001 में गदर : एक प्रेम कथा नामक सुपरहिट फिल्म दी थी। एक बार फिर तीनों ने हाथ मिलाए हैं और ‘साहेब - द ग्रेट’ नामक फिल्म शुरू करने वाले हैं। इसमें सनी देओल एक बार फिर सिख का किरदार निभाएंगे।

अनिल शर्मा और देओल परिवार के बीच बेहतरीन संबंध है। गदर के बाद सनी के साथ अनिल ने हीरो और अपने नामक फिल्मों में साथ काम किया। दोनों एक-दूसरे पर बहुत भरोसा करते हैं और इसीलिए एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं।

अनिल ने ‘मास्टर्स’ नामक फिल्म बनाने की घोषणा भी की थी, जिसमें धर्मेन्द्र, सनी और बॉबी एक साथ काम करने वाल हैं, लेकिन अब इस फिल्म को साहेब द ग्रेट के बाद बनाया जाएगा। धर्मेन्द्र और बॉबी भी इस फिल्म में छोटा किंतु महत्वपूर्ण रोल निभाएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi