Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान बनेंगे भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर

हमें फॉलो करें सलमान बनेंगे भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर
IFM
’दबंग’ नामक फिल्म में सलमान खान एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएँगे। इस फिल्म का निर्माण सलमान के भाई अरबाज खान कर रहे हैं और शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी इसमें सलमान की नायिका हैं।

फिल्मों में सलमान ने ज्यादातर अच्‍छे इंसान की भूमिका ही निभाई है, लेकिन ‘दबंग’ में सलमान के भाई अरबाज उन्हें एक अलग तरह की भूमिका सौंप रहे हैं। सलमान के अभिनय का यह रुप उनके प्रशंसकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा।

सलमान खुद इस भूमिका को लेकर उत्सुक हैं। वे भी एक जैसे रोल कर ऊब गए हैं और कुछ अलग करना चाहते हैं। दूसरा निर्माता शायद ही उन्हें इस तरह का रोल देता, इसलिए वे घर की फिल्म के जरिये ही शुरुआत कर रहे हैं।

शाहरुख और आमिर नई नायिकाओं के साथ काम कर रहे हैं, ये देखते हुसलमान के लिए भी नई नायिका चुनी गई है। फिल्म का निर्देशन करेंगे अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi