Bollywood Gossip %e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%ae %e0%a4%95%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0 %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%ab%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%be 111102700013_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोनम कपूर का फंडा

Advertiesment
सोनम कपूर
सोनम कपूर ने एक उसूल बना रखा है। अपनी पर्सनल लाइफ को कभी मीडिया में डिस्कस मत करो वरना बात का बतंगड़ बन जाता है और संबंधों में दरार आ जाती है। सोनम का नाम पुनीत मल्होत्रा के साथ जोड़ा जाता है। इस बारे में सोनम कुछ भी नहीं बोलती। न वे इस बात को स्वीकारती हैं और न ही नकारती हैं। सोनम का मानना है कि लोग थोड़े दिन तक बात करेंगे और फिर चुप हो जाएंगे।

WD
गौरतलब है कि पुनीत ने सोनम को लेकर 'आई हेट लव स्टोरी' बनाई थी जिसे बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी भी मिली थी। कहते हैं कि इस फिल्म के निर्माण के दौरान दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ गए। सोनम से जुड़े सूत्रों के मुताबिक दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं। एक पार्टी में दोनों को साथ देख लिया गया और कहानी बना दी गई।

सोनम इस बारे में ज्यादा बात कर मामले को तूल नहीं देना चाहती हैं। मीडिया में ज्यादा बात करने से बात कहां से कहां पहुंच जाती है। इसलिए सबसे भली चुप्पी।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi