बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर कान फिल्म महोत्सव में रेखा बनकर जाने वाली हैं। रेखा के लुक में आने के लिए सोनम की तैयारियां जोर - शोर से चल रही हैं। ताजा खबरों में यह भी है कि अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम को रेखा के रोल में लेकर 1980 की हिट फिल्म ‘खूबसूरत’ का रीमेक बनाने जा रहे हैं।
हाल ही में होने वाले कान फिल्म महोत्सव में इस साल ऎश्वर्या राय, सोनम कपूर और फ्रीडा पिंटो भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं। तीनों अभिनेत्रियां भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भी भाग लेंगी। थीम के अनुसार तीनों अभिनेत्रियों को भारतीय सिनेमा की किसी भी पुरानी अभिनेत्री के रूप में शामिल होना है। खबरों में है कि सोनम कपूर इस कार्यक्रम में ‘उमराव जान’ यानि सुपरस्टार रेखा का रूप धारण कर शामिल होने वाली हैं।