Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Saturday, 5 April 2025
webdunia

बिग बॉस 16 : खत्म हुआ 'हरियाणा की शकीरा' का सफर, घर से बेघर हुईं गोरी नागोरी!

Advertiesment
हमें फॉलो करें bigg boss 16

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 12 नवंबर 2022 (16:15 IST)
'बिग बॉस 16' के घर में इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और ड्रामा देखने को मिल रहा है। शनिवार को वीकेंड का वार एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि घर का एक सदस्य बेघर होने वाला है। 

 
इस हफ्ते गोरी नागोरी, सुंबुल तौकीर और प्रियंका चौधरी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट थीं। नॉमिनेशन के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि गोरी नागोरी एलीमिनेट होंगी। 
 
वहीं हाल ही में शो के लेटेस्ट प्रोमो में सलमान खान प्रियंका चौधरी को घर से बेघर करते नजर आ रहे हैं। लेकिन इस बीच एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि प्रियंका चाहर चौधरी नहीं, बल्कि गोरी नागोरी घर से बेघर हुई हैं। 
 
खबरों के मुताबिक, हरियाणा की शकीरा का बिग बॉस का सफर खत्म हो चुका है और इसी के साथ ही वे घर से बाहर भी आ चुकी हैं। गोरी नागोरी के एविक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्वीट्स की बाढ़ आ गई है। 
 
अब बिग बॉस के घर से प्रियंका चौधरी बाहर होती हैं या गोरी नागोरी इस बात का खुलासा शनिवार के एपिसोड में होगा। वहीं सोशल मीडिया पर इस बात की भी चर्चा तेज है कि अर्चना गौतम एक बार फिर शो में वापसी करने वाली हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शादी के 6 साल बाद मां बनीं बिपाशा बसु, 43 साल की उम्र में बेटी को दिया जन्म