लंबे समय से बनकर तैयार ‘अलादीन’ आखिरकार 30 अक्टूबर को प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स की चर्चा है।
सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रितेश देशमुख अलादीन बने हैं। जिनी का रोल अमिताभ बच्चन ने निभाया है, जबकि खलनायकी के तेवर संजय दत्त ने दिखाए हैं। इरोज़ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित यह फिल्म बच्चों के साथ बड़ों को भी आकर्षित कर सकती है।