Bollywood Gossip %e2%80%98%e0%a4%91%e0%a4%b2 %e0%a4%a6 %e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e2%80%99 %e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be 109092200071_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

‘ऑल द बेस्ट’ इंडिया

ये दिवाली होगी कपवाली

Advertiesment
ऑल द बेस्ट
PR

अजय देवगन द्वारा निर्मित फिल्म ‘ऑल द बेस्ट’ के कलाकारों ने भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएँ देने के लिए ‘ऑल द बेस्ट’ नामक एक ‍वीडियो में काम किया है, जो इन दिनों टीवी पर दिखाया जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम चैम्पियन्स ट्रॉफी में हिस्सा ले रही है।

ईएसपीएन चैनल ने निर्दे‍शक रोहित शेट्टी को संपर्क कर उन्हें एक ऐसा वीडियो बनाने के लिए कहा था, जिसके जरिये भारतीय टीम को शुभकामनाएँ दी जाएँ। अजय देवगन खुद क्रिकेट के बहुत बड़े दीवाने हैं। वे अपनी टीम संजय दत्त, बिपाशा बसु, फरदीन खान और मुग्धा गोडसे के साथ इस वीडियो में नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो के बारे में निर्देक रोहित शेट्टी कहते हैं ‘हमने यह वीडियो फिल्मिस्तान में शूट किया। हमने इसमें दिखाया है कि फिल्म स्टार्स ने क्रिकेटर्स के मास्क पहन रखे हैं और अपनी टीम का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। सारे कलाकार टीम को कह रहे हैं ‘ये दिवाली होगी कपवाली’।

इस वीडियो का कोरियोग्राफ सीमा देसाई ने किया है, जबकि प्रीतम ने संगीत दिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi