Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इन तीन हीरो ने ठुकराई थी बजरंगी भाईजान

हमें फॉलो करें इन तीन हीरो ने ठुकराई थी बजरंगी भाईजान
बजरंगी भाईजान बन कर सलमान खान सफलता के शिखर पर है। दर्शकों और आलोचकों को यह‍ फिल्म बेहद पसंद आई है। गौरतलब है कि सलमान इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। 
 
आमिर खान 
वी. विजयेन्द्र प्रसाद ने 'बजरंगी भाईजान' आमिर खान को ध्यान में रखकर लिखी थी। आमिर को यह स्क्रिप्ट पसंद भी आई, लेकिन वे 'पीके' में व्यस्त थे और 'दंगल' करने के लिए मन बना चुके थे। इसलिए उन्हें न चाहते हुए भी बजरंगी भाईजान को मना करना पड़ा। 
इस सुपरस्टार ने बजरंगी करने से किया इंकार... अगले पेज पर 
webdunia
 
 

रजनीकांत
बजरंगी भाईजान का ऑफर दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत को दिया गया, लेकिन न जाने क्यों रजनीकांत ने तुरंत यह फिल्म करने से मना कर दिया।
इस बॉलीवुड स्टार को भी किया था एप्रोच... अगले पेज पर 
webdunia
 
 

रितिक रोशन
रितिक रोशन को भी यह‍ स्क्रिप्ट ऑफर हुई थी जो उन्हें बेहद पसंद आई। राकेश रोशन यह फिल्म निर्देशित करने वाले थे, लेकिन विजयेन्द्र प्रसाद ने सह-निर्माता बनने की जिद कर दी जो राकेश रोशन को पसंद नहीं आई। आखिरकार रितिक 'बजरंगी भाईजान' बनते-बनते रह गए। आखिरकार सलमान के हिस्से में बजरंगी बनना आया। 
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi