Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या श्रीदेवी ने मिथुन चक्रवर्ती से की थी शादी?

Advertiesment
मिथुन चक्रवर्ती
एक दौर ऐसा भी था जब श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती बेहद नजदीक आ गए थे। इससे मिथुन की शादीशुदा जिंदगी में तूफान आ गया था।
 
मिथुन और श्रीदेवी ने हालांकि न इसकी पुष्टि की और न ही खंडन, लेकिन तब गॉसिप की ऐसी आंधी चली थी कि इस बात को सच माना गया था। 
 
मिथुन और श्रीदेवी 'जाग उठा इंसान' में साथ काम कर रहे थे और इसी बीच दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ गए। योगिता बाली, मिथुन की पत्नी है ये बात उस वक्त श्रीदेवी अच्छी तरह से जानती थी।

webdunia
 
श्रीदेवी चाहती थी कि मिथुन अपनी पत्नी को तलाक दे और इसी शर्त पर दोनों ने एक मंदिर में गुपचुप विवाह कर लिया। 
 
जब यह बात योगिता के कानों तक पहुंची तो बताया जाता है कि उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की। इससे मिथुन विचलित हो गए और योगिता को छोड़ने की हिम्मत नहीं कर पाए। 
 
श्रीदेवी को यह बात पता चली तो वे नाराज हो गईं और उन्होंने तथाकथित 'गुपचुप विवाह' को रद्द कर दिया। दोनों इस कांड के बाद भी कुछ फिल्मों में नजर आए क्योंकि वे पहले से ही उन फिल्मों के लिए हां कह चुके थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कंगना रनौट अब निभाएंगी इंदिरा गांधी का रोल!