Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उड़ान : टीनएजर्स बनाम पैरेंट्‍स

Advertiesment
हमें फॉलो करें उड़ान
PR
बैनर : यूटीवी मोशन पिक्चर्स
निर्माता : अनुराग कश्यप, रॉनी स्क्रूवाला, संजय सिंह
निर्देशक : विक्रमादित्य मोटवाने
संगीत : अमित त्रिवेदी
कलाकार : रजत बार्मेचा, रोनित रॉय, अयान बोरदिया, राम कपूर, मंजोत सिंह

‘उड़ान’ टीनएजर्स की सोच और समस्याओं पर आधारित फिल्म है। इस उम्र के अधिकांश लड़के/लड़कियाँ माता-पिता को विद्रोही लगते हैं। जनरेशन गैप होने के कारण विचारों में तालमेल का अभाव साफ नजर आता है।

रोहन आठ वर्ष बोर्डिंग स्कूल में रहने के बाद अपने जमशेदपुर स्थित घर लौटता है, तो चीजें बदली हुई महसूस करता है। उसकी मुलाकात अपने से छोटे सौतेले भाई से होती है जिसके बारे में उसे कुछ भी नहीं पता था। अपने पिता से भी उसकी नहीं बनती।

स्टील फैक्ट्री में काम करने वाले रोहन के पिता की इच्छा है कि वह अब इंजीनियरिंग की पढ़ाई करे, लेकिन वह लेखक बनना चाहता है। रोहन अपने मुताबिक जिंदगी जीना चाहता है और उसके पिता अपनी इच्छाओं को उस पर थोपते हैं।

उम्र के इस दौर से गुजरने वाले टीनएजर्स को केन्द्र बनाकर इस फिल्म का निर्माण किया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi