Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कयामत ही कयामत की कहानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें कयामत ही कयामत
बैनर : ममता फिल्म्स एंटरटेनमेंट
निर्माता : ममता पथरोड, हेमंत धनेतवाल, आदित्य राज सिंह, गौरव चोपड़ा
निर्देशक : विक्की राणावत
संगीत : सूरज कनोदिया, आंचल तलेसरा, मनोज टिकारिया
कलाकार : प्रकाश सागर, ईस्टर नोरोन्हा, उपासना सिंह, गोविंद नामदेव, जाकिर हुसैन, रंजीत, प्रेम चोपड़ा, पुनीत इस्सर, संभावना सेठ (आइटम सांग)
रिलीज डेट : 14 सितंबर 2012

अहमदाबाद से लड़कियों का एक ग्रुप राजस्थान ट्रिप पर जाता है और उदयपुर में उनकी मुलाकात राज नामक गाइड से होती है जो उन्हें कई ऐतिहासिक स्थलों पर ले जाकर उनका महत्व बताता है। रानी नामक लड़की को लगता है कि वह राजा को वर्षों से जानती है। दूसरी तरफ राजा को रानी से प्यार हो जाता है। धीरे-धीरे दोनों करीब आ जाते हैं।

PR


एक दिन रानी कुंभलगढ़ जाती है तो उसे वहां जाकर एहसास होता है कि यह उसका पुनर्जन्म है और पिछले जन्म में उसका प्रेमी और कोई नहीं बल्कि राजा ही था। मंदिर का पुजारी जब राजा और रानी को साथ देखता है तो आश्चर्यचकित रह जाता है और गांव वालों को यह बात वह बताता है। सभी लोग उन्हें बताते हैं कि वे राधा और कृष्ण हैं और राजा-रानी के रूप में उन्होंने फिर जन्म लिया है।

webdunia
PR


रानी को बीती जिंदगी की सारी बातें याद आ जाती हैं। वह राजा को बताता है कि पिछले जन्म में राजा के पास एक अनोखी शक्ति थी जिसके जरिये वह गड़े हुए खजाने का पता लगा सकता था। राधा का अपहरण कर कृष्ण को एक तांत्रिक, ठाकुर और भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर किले में छिपे खजाने का पता लगाने पर मजबूर करते हैं और खजाना मिलने पर वे राधा और कृष्ण को मार डालते हैं। राधा और कृष्ण का जन्म राजा और रानी के रूप में हुआ है और उनके सामने अब बदला लेने का एकमात्र उद्देश्य है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi