कॉलेज में शुरुआत में उसे कोई गंभीरता से नहीं लेता। सीनियर उसकी रैगिंग लेते हैं। जिन लड़कियों को वह पसंद करता है, वो उसका अपमान करती हैं। निहाल को मीशा अच्छी लगती है, लेकिन मीशा की निहाल में बिलकुल भी रुचि नहीं है। मीशा अक्खड़ और घमंडी लड़की है। धीरे-धीरे कॉलेज में निहाल की लोकप्रियता बढ़ने लगती है। अपने तेज दिमाग से वह प्रोफेसर्स का प्रिय विद्यार्थी बन जाता है वहीं दूसरी ओर उसके स्मार्ट लुक से लड़कियाँ उसकी ओर आकर्षित होने लगती हैं। मीशा को यह सब पसंद नहीं आता। एक दिन निहाल को महसूस होता है कि मीशा खतरे में है। वह उसकी जिंदगी बचाता है, लेकिन उसका राज खुल जाता है। टेलीविजन और अखबारों में एक ही खबर रहती है- चंडीगढ़ का निहाल भविष्य देख सकता है।
मीशा की नफरत प्यार में बदल जाती है और दोनों के बीच रोमांस शुरू हो जाता है। निहाल को लगता है कि उसे सब कुछ मिल गया है, लेकिन उसकी आगे की राह आसान नहीं है।
निहाल के भविष्य में झाँकने वाली ताकत का इस्तेमाल कोई और अपने स्वार्थ के लिए करना चाहता है। क्या निहाल पहले से ही यह जान पाएगा? क्या है उसकी किस्मत में? ... कल किसने देखा?