janma asthmi

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कुश्ती : शादी करना हो तो खली को हराओ

Advertiesment
हमें फॉलो करें कुश्ती
PR
बैनर : वीनस रेकॉर्ड्‍स एण्ड टेप्स
निर्देशक : राजीव कुमार
संगीत : तौसिफ अख्तर, श्रीनिवास के.
कलाकार : खली, राजपाल यादव, नर्गिस, ओम पुरी, शरत सक्सेना, असरानी, मनोज जोशी

“द ग्रेट खली” अब अखाड़े से अभिनय की दुनिया में आ गए हैं और उनकी पहली हिंदी फिल्म है ‘कुश्ती’। खली फिल्म में हों तो इससे बेहतर फिल्म का नाम भला और क्या हो सकता है। हिमाचल प्रदेश के रहने वाले खली का असली नाम वैसे तो दिलीप सिंह राणा है।

''कुश्ती'' में उत्तर भारत का एक गाँव दिखाया गया है, जहाँ हर साल कुश्ती होती है। इस गाँव के सभी लोग कुश्ती के दीवाने हैं। ऐसे ही हैं अवतार सिंह (शरत सक्सेना), जिनकी बेटी लाड़ली (नर्गिस) से चंदर (राजपाल यादव) को प्यार हो जाता है।

प्यार की राह आसान नहीं होती। लाड़ली के पिता चंदर के आगे शर्त रख देते हैं कि यदि उसे लाड़ली को पाना है तो साढ़े सात फुट लम्बे पहलवान खली से कुश्ती लड़नी पड़ेगी। ये शादी तभी होगी जब वह खली को इस कुश्ती में हरा दे।

क्या चंदर अपने प्यार को हासिल कर लेता है?
क्या वो खली को चारों खाने चित्त कर देता है?
या फिर बेचारे चंदर को निराशा ही हासिल होती है?

जानने के लिए देखना होगी ‘कुश्ती।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi