Ahilya bai holkar jayanti

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्रिप टू भानगढ़ की कहानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें ट्रिप टू भानगढ़
निर्माता : रॉक एन रोला फिल्म्स एंड स्वामी समर्थ क्रिएशन्स
निर्देशक : जीतेंदर पवार
कलाकार : सुजाना मुखर्जी, विक्रम कोचर, मनीष चौधरी, रोहित चौधरी, पूनम पांडे
रिलीज डेट : 29 अगस्त 2014

PR


फिल्‍म की शुरुआत कॉलेज की एक रीयूनियन पार्टी के साथ होती है, जहां पांच दोस्‍त दो सालों के लंबे अंतराल के बाद मिल‍ते हैं। जय - जो एक जर्नलिस्‍ट है, अपने कॉलेज के दिनों में म्‍युजिक का दीवाना था। उसका म्‍युजिक उसके कॉलेज के दोस्‍तों को बहुत पसंद आता था।

जादू - एक फोटोग्राफर है और युवा लड़कियों को स्‍टारडम के झूठे ख्‍वाब दिखाने का कोई मौका नहीं चूकता। वह फेसबुक का आदी भी है। आशु - एक सेल्‍स एक्सीक्यूटिव्ह है, जो बेहद बातूनी है। यहां तक कि उसके सीनियर्स भी उसकी हाजिरजवाबी के कायल हैं।

गोलू - मोटा और आलसी है, जो दिनभर सिर्फ खाते रहना पसंद करता है। काम के नाम पर वह केवल अपने पिता की कंपनी में कभी-कभी घूम आता है। काव्‍या - इस ग्रुप की अकेली फीमेल मेंबर, बेहद कॉन्‍फिडेंट और बिंदास किस्‍म की लड़की है। वह एक ऐसी लड़की है, जो लड़कों को उनके खेलों में भी हरा दिया करती है।

webdunia
PR

अपने कॉलेज के प्रिंसिपल के रिटायर होने पर ये सभी दोस्‍त एक रीयूनियन पार्टी में मिलते हैं। इस दौरान बातचीत में उन्‍हें एशिया की एक अनोखी जगह 'भानगढ़' के बारे में पता चलता है। यह दिल्‍ली से तीन घंटे की दूरी पर स्‍थित राजस्‍थान के अलवर जिले में स्‍थित किला है।

webdunia
PR

इंटरनेट पर भानगढ़ की जानकारी इकट्ठा करने के बाद ये लोग भानगढ़ की ट्रिप पर जाने का फैसला करते हैं। इस दौरान वे यहां के इतिहास और कुछ अनोखी बातों से रूबरू होते हैं। यहां उन्‍हें साथ कुछ अजीबो-गरीब और अनोखी घटनाएं घटती है, जो दर्शकों के दिलों को थाम देने वाले क्‍लाइमैक्‍स का निर्माण करती हैं।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi