बैनर : आकांक्षा आर्ट्स, वीआर गढोलिया फिल्म प्रोडक्शन
निर्माता : वीरेंद्र जैन
निर्देशक : अरहान अख्तर
संगीत : साहिल
कलाकार : संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी, अक्षय यादव, दीपक चौहान, रघुवीर यादव, सोनल सिंह
धमा चौकड़ी चार अंडरवर्ल्ड डॉन की कहानी है जो मुंबई से अपना काम करते हैं। मणि अय्यर (मुकेश तिवारी) मद्रास से, पप्पू यादव (अक्षय यादव) बिहार से, लल्लन प्यारे (दीपक चौहान) यूपी से और संजय आप्टे (रघुवीर यादव) आमची मुंबई से हैं। चारों एक-दूसरे के जानी दुश्मन हैं।
नए पुलिस कमिश्नर के आते ही परिस्थितियां बदलती हैं। वह इन चारों कर लगातार शिकंजा कसता है। चारों का एक ही दुश्मन है और वे साथ हो जाते हैं। पुलिस से बचने के लिए वे एक फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो जाते हैं। फिल्म का निर्देशक दावा करता है कि वह उन्हें सुपरस्टार बना देगा।
फिल्म की शूटिंग गांव में की जाती है ताकि पुलिस को चकमा दिया जा सके। शूटिंग के आखिरी दिन कमिश्नर वहां आ धमकता है। क्या ये चारों सुपरस्टार बनेंगे या फिर सलाखों के पीछे जाएंगे? इसका जवाब फिल्म में मिलेगा।