Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धूम 3 की कहानी

हमें फॉलो करें धूम 3 की कहानी
बैनर : यशराज फिल्म्स
निर्माता : आदित्य चोपड़ा
निर्देशक : विजय कृष्ण आचार्य
संगीत : प्रीतम चक्रवर्ती
कलाकार : आमिर खान, कैटरीना कैफ, अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा, जैकी श्रॉफ
रिलीज डेट : 20 दिसम्बर 2013

धूम सीरिज का तीसरा भाग धूम 3 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत की यह महंगी फिल्मों में से एक है और बॉलीवुड को उम्मीद है कि यह फिल्म आय के मामले में अब तक के सारे कीर्तिमानों को भंग कर देगी। इस बार आमिर खान और कैटरीना कैफ को स्टारकास्ट में जोड़ा गया है।

webdunia
PR

webdunia
PR

फिल्म की कहानी फिर इस बार चोर बनाम पुलिस है, लेकिन एक नए और निराले अंदाज के साथ। तकनीक और एक्शन का तड़का इस फिल्म को भव्य बनाता है।

webdunia
PR

यह कहानी है साहिर (आमिर खान) की, जिसकी ऊर्जा उसे खरतनाक, उग्र और भयंकर बनाती है। वह किसी को माफ नहीं करता। वह एक ऐसा चोर है जो अपनी राह में रोड़ा बनने वाली हर चीज को नष्ट कर देता है।

webdunia
PR

धूम 3 कहानी है आलिया (कैटरीना कैफ) की, जो बेहद सरल है, लेकिन सर्कस में परफॉर्म करते समय एकदम बदली हुई नजर आती है। निडर आलिया जब सर्कस में परफॉर्म करती है तो लगता है कि गुरुत्वाकर्षण का नियम है ही नहीं। दिल के मामले में भी वह उतनी ही निडर है।

webdunia
PR

धूम 3 कहानी है जय दीक्षित (अभिषेक बच्चन) की, जो मुंबई का एक चतुर, दृढ़ निश्चयी, विश्लेषात्मक और जबरदस्त पुलिस ऑफिसर है। जय अपने विरोधी को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। उसका मानना है कि दुश्मन को जाल में फंसाने के लिए कभी-कभी दुश्मन की तरह भी सोचना चाहिए।

webdunia
PR

धूम 3 कहानी है अली अकबर (उदय चोपड़ा) की, जो मनोरंजन का खजाना है। यह अनिच्छुक पुलिस वाला नागपाड़ा से नियाग्रा फॉल तक कही भी मिल सकता है। फैमिलीवाला बनना चाहता है और उसे लड़की की तलाश है। दिल हथेली पर लिए घूमने वाला अली सुंदर लड़की दिखी नहीं कि दिल दे बैठता है।

webdunia
PR

इन किरदारों के इर्दगिर्द ‘धूम 3’ की कहानी घूमती है, जो रोमांस से भरपूर है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi