Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मछली जल की रानी है की कहानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें मछली जल की रानी है
बैनर : श्री वर्धमान मूवी वेंचर्स प्रा.लि.
निर्माता : रजनीत जैन, राजेश जैन, विनी राज मोदी, सुशील अग्रवाल
निर्देशक : देबलॉय डे
संगीत : अमित शर्मा
कलाकार : भानु उदय, स्वरा भास्कर, मुरली शर्मा, हेमंत पांडे, रीमा देबनाथ, दीपराज राणा
रिलीज डेट : 13 जून 2014

webdunia
PR


मछली जल की रानी एक हॉरर मूवी है। आयशा (स्‍वरा भास्‍कर) और उदय सक्सेना (भानु उदय) मुंबई में रहने वाले दंपत्‍ति है। उदय एक निजी कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर है और वह अपनी पत्‍नी और चार साल के बेटे सनी के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहा है।

webdunia
PR

एक दिन, जब वे दोनों एक पार्टी से घर की ओर लौट रहे होते हैं, तभी अचानक उनकी गाड़ी के पास एक एक्‍सीडेंट होता है। गाड़ी का ड्राइवर आयशा के सामने दम तोड़ देता है जिसे देखकर वह घबरा जाती है और तनाव में चली जाती है।

webdunia
PR

कुछ दिन बाद जब उदय का बॉस उसे जबलपुर की फैक्‍ट्री में मैनेजिंग की जॉब का ऑफर देता है, तो वह हां कर देता है। उसे लगता है कि इसके साथ ही आयशा नई जगह पर जाकर कुछ अच्‍छा महसूस करेगी।

webdunia
PR

जबलपुर पहुंचने पर उदय अपने काम में बिज़ी हो जाता है और अनजान शहर में सेटल होने के लिए कोशिश करता है। इस दौरान आयशा घर में किसी अनजान शख्‍स की मौजूदगी महसूस करने लगती है, जिसे उसके अलावा और कोई भी समझ नहीं पाता। उसका डर बढ़ता जाता है और वह अजीबो-गरीब व्‍यवहार करने लगती है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi