मेरे डैड की मारुति : मूवी प्रिव्यू
बैनर : वाय फिल्म्स निर्माता : आशीष पाटिल निर्देशक : आशिमा छिब्बर संगीत : सचिन गुप्ता कलाकार : साकिब सलीम, रिहा चक्रवर्ती, राम कपूर, रवि किशनरिलीज डेट : 15 मार्च 2013
मेरे डैड की मारुति ऐसे लड़के की कहानी है जो जिंदगी में लूजर है। वह चंडीगढ़ में रहता है और हमेशा अपने डैडी की गालियां खाता रहता है। उसके पिता से वह कोई भी चीज डिमांड करता है तो हमेशा डांट पड़ती है।
कॉलेज जाने वाले इस लड़के के पास ऐसा कुछ नहीं है जिससे वह अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस कर सके। उसकी बहन की शादी होने वाली है और घर पर शादी का माहौल है। उसके डैडी बहन को देने के लिए एक कार लाते हैं। शादी के पहले वाली रात को वह चुपचाप गैरेज से उस कार को निकालता है और गर्लफ्रेंड को बिठाकर क्लब ले जाता है।