Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विक्की डोनर की कहानी

- वेबदुनिया डेस्क

Advertiesment
हमें फॉलो करें विक्की डोनर
निर्माता : सुनील ए. लुल्ला, जॉन अब्राहम, रॉनी लाहिरी
निर्देशक : शुजीत सरकार
कलाकार : आयुष्मान खुराना, यमी गौतम, अन्नू कपूर, जॉन अब्राहम (मेहमान कलाकार)
रिलीज डेट : 20 अप्रैल 2012

PR


आजकल जिंदगी में व्यस्तता इस कदर बढ़ गई है कि यदि पति-पत्नी दोनों काम करते हों तो उन्हें मिलने का समय नहीं है। काम का दबाव, भोजन समय पर नहीं करना, रात को देर तक जागना, पर्याप्त नींद नहीं लेने के कारण ज्यादातर लोग बीमार रहते हैं। इसका असर उनकी सेक्स लाइफ पर भी पड़ता है। किसी को बच्चे पैदा करने का टाइम नहीं है तो कोई खराब लाइफ स्टाइल के कारण अपनी फैमिली को बढ़ा नहीं पा रहा है।

webdunia
PR


ऐसे लोगों का समाधान है डॉ. बलदेव चड्ढा (अन्नू कपूर) के पास, जो कि फर्टिलिटी एक्सपर्ट है। नई दिल्ली स्थित दरियागंज में उसका स्पर्म बैंक और फर्टिलिटी क्लिनिक है। उसका दावा है कि उसके पास उच्च गुणवत्ता वाले और अनोखी विशेषता लिए स्पर्म हैं। वैसे बलदेव दावा कुछ भी करे, सफलता से ज्यादा असफलता उसके हिस्से में आई है। उसे एक स्वस्थ युवा की तलाश है जो उसके लिए स्पर्म डोनर का काम करे।

लाजपत नगर में रहने वाला पंजाबी मुंडा विक्की अरोरा (आयुष्मान खुराना) युवा और गुड लुकिंग है। विधवा डॉली की वह एकमात्र उम्मीद है, लेकिन विक्की अपनी मां की कोई आर्थिक सहायता नहीं करता है। उल्टे उसकी मां ब्यूटी पार्लर चलाकर किसी तरह घर चलाती है।

webdunia
PR


विक्की की कॉलोनी में रहने वाला एक युवक विक्की और डॉ. चड्ढा की मुलाकात करवा देता है। विक्की को देख चड्ढा के मुंह से निकलता है कि मुझे इसी किस्म के युवक की तलाश थी। वह विक्की को स्पर्म डोनेट करने के लिए कहता है, लेकिन विक्की नहीं मानता है। डॉ. चड्ढा भी आसानी से हार मानने वालों में से नहीं है। वह दिन-रात एक कर देता है और विक्की के पीछे पड़ जाता है। आखिरकार विक्की को हां कहना ही पड़ता है और विक्की बन जाता है स्पर्म डोनर।

आशिमा रॉय (यमी गौतम) नामक एक खूबसूरत बंगाली लड़की विक्की की गर्लफ्रेंड है। वह बैंक में काम करती है। दोनों की रोमांटिक दुनिया में तब आग लग जाती है जब आशिमा को पता चलता है कि विक्की एक स्पर्म डोनर है। स्पर्म डोनेशन जैसे विषय को ‘विक्की डोनर’ में थोड़े इमोशन और थोड़ी मस्ती के साथ दिखाया गया है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi