स्ट्रेट : एक टेढ़ी-मेढ़ी लव स्टोरी
निर्माता : आई ड्रीम प्रोडक्शन निर्देशक : पार्वती बालगोपालन संगीत : सागर देसाई कलाकार : विनय पाठक, गुल पनाग, सिद्धान्त मक्कड़, अनुज चौधरी, अचला सचदेव, केतकी दवे, रसिक दवेलंदन में गेलॉर्ड नामक एक भारतीय रेस्टॉरेन्ट है। इसके मालिका का नाम पीनू है, जो भारतीय मूल का है। पीनू बहुत ही सीधा-सादा व दिल का बहुत ही अच्छा है इंसान है, लेकिन उसकी कई उलझनें हैं। वह अर्न्तमुखी है और उसका एक भी दोस्त नहीं है। उसका एक भाई है, जिसका नाम रजत है। रजत का स्वभाव पीनू के बिलकुल विपरीत है। वह एक बैण्ड का मुख्य गायक है। दोनों भाई आपस में बहुत प्यार करते हैं।
एक दिन एक युवा भारतीय कमलेश पीनू के रेस्टॉरेन्ट में कॉमेडियन की जॉब के लिए आता है। पीनू उसे मना कर देता है, लेकिन बाद में वो उसे इस शर्त पर रखता है कि वह बतौर कुक के काम करेगा और शाम को कॉमेडियन के रूप में दर्शकों का मनोरंजन भी करेगा। उसी दिन शाम को रेणु नाम की लड़की को बतौर कैशियर पीनू नौकरी पर रखता है। रेणु भी भारतीय है और कला विषय की छात्रा है। नाटकीय अंदाज में पीनू का जीवन पूरी तरह बदल जाता है। रेणु और कमलेश के उम्दा काम की वजह से पीनू का गेलॉर्ड रेस्टॉरेन्ट मशहूर हो जाता है। विचारों में काफी असमानता होने के बावजूद रेणु और कमलेश के बीच दोस्ती हो जाती है, जबकि दूसरी ओर पीनू अपने अंदर बदलाव महसूस करता है। उसे एक नया डर सताने लगता है कि शायद वो गे है।
क्या पीनू गे है?
उसके डर, खुद से उसका संघर्ष, उसकी अपनी उलझने हैं। कैसे वो उनसे बाहर आता है?
ऐसी ही पीनू से जुड़ी हरकतों की कहानी है फिल्म ‘स्ट्रेट’ की।