Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

1920 : रहस्यमय घर की कहानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें 1920
webdunia
PR
निर्माता : सुरेन्द्र शर्मा, भागवती गबरानी, अमिता बिष्नोई
निर्देशक : विक्रम भट्ट
गीत : समीर
संगीत : अदनान सामी
कलाकार : रजनीश दुग्गल, अदा शर्मा, राज जुत्शी, विपिन शर्मा, वल्लभ व्यास, आशीष प्रधान

बात 1920 की है। एक बहुत बड़ा घर है, जिसमें कुछ रहस्य दफन हैं। इसे श्रापित घर भी कहा जाता है। पिछले कुछ वर्षों में जिसने भी इसे खरीदकर तोड़ने का निर्णय लिया, उसकी रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। कहा जाता है कि इस घर में कोई ‍भी टिक नहीं पाता।

अर्जुन (रजनीश दुग्गल) और उसकी पत्नी लीसा (अदा शर्मा) इस घर में आते हैं। अर्जुन इस घर को तोड़कर यहाँ एक होटल बनाना चाहता है। अचानक अर्जुन और लीसा के साथ अजीबोगरीब घटनाएँ होने लगती हैं।

webdunia
PR
घटनाएँ कुछ इस तरह घटित होती हैं कि अर्जुन और लीसा एक-दूसरे पर शक करने लगते हैं। इस मामले में लीसा एक पादरी और अर्जुन अपने डॉक्टर दोस्त पर भरोसा करता है। दोनों में से कोई भी पति-पत्नी की समस्या को सुलझा नहीं पाता।

वो घर चुपचाप दोनों को देखता रहता है, मानो उसमें जीवन है। अर्जुन और लीसा केवल इसलिए बचे हुए हैं क्योंकि कभी दोनों के बीच प्यार था और ये प्यार ही दोनों को बचा सकता है। क्या होता है दोनों के साथ, जानने के लिए देखिए ‘1920’।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi