Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अलोन की कहानी

हमें फॉलो करें अलोन की कहानी
बैनर : पैनोरमा स्टुडियोज़
निर्माता : कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक, प्रदीप अग्रवाल, प्रशांत शर्मा
निर्देशक : भूषण पटेल
संगीत : अंकित तिवारी, मिथुन, जीत गांगुली
कलाकार : करण सिंह ग्रोवर, बिपाशा बसु, जाकिर हुसैन
रिलीज डेट : 16 जनवरी 2015 
अलोन की कहानी घुमती है संजना (बिपाशा बसु) और कबीर (करण सिंह ग्रोवर) के इर्दगिर्द। दोनों की शादी को छ: वर्ष हो चुके हैं। संजना अपने पति पर कुछ ज्यादा ही अधिकार जमाती है। अपने पति को बेहद चाहती है। वह नहीं चाहती कि उसके और कबीर के बीच कोई आए, लिहाजा दोनों के बीच इस बात को लेकर अक्सर विवाद भी होता रहता है। 
webdunia
संजना का स्वभाव रहस्यमयी है। वह अपने सीक्रेट या समस्याएं किसी को भी नहीं बताती। उसे इसी बात का डर सताता रहता है कि वह अपने प्रियजनों का साथ न खो दे। 
webdunia

अपनी बहन अंजना की मौत का जिम्मेदार वह खुद को मानती है और इस बात से उबरना उसके लिए आसान नहीं रहा है। 
webdunia
कबीर अपनी पत्नी को बेहद चाहता है और पति के रूप में अपने सारे कर्तव्य भी निभाता है। संजना के स्वभाव से वह थोड़ा परेशान रहता है। उसे अपना काम पसंद है और काम के लिए वह कोई समझौता नहीं करता। 
webdunia

कबीर पूरी कोशिश कर रहा है कि संजना इस अपराध बोध से बाहर निकले कि वह अपनी बहन अंजना की मौत के लिए जिम्मेदार है। 
webdunia
संजना की मां का केरल में एक्सीडेंट हो जाता है। वह अपने पति कबीर के साथ मुंबई से केरल जाती है। अपनी बहन की मौत के बाद पहली बार वह अपने घर लौट रही है जो उसके लिए दर्दनाक भी है और खौफनाक भी। 
webdunia

संजना के केरल स्थित घर पहुंचते ही न केवल बुरी स्मृतियां बल्कि अंजना की आत्मा भी लौट आती है। अंजना की उपस्थिति सिर्फ संजना महसूस करती है। उसे कई बार आईने में अंजना का चेहरा दिखाई देता है। अंजना की परछाई को भी उसने देखा है। 
webdunia

संजना ये सारी बातें अपने पति कबीर को बताती है, लेकिन कबीर का मानना है कि संजना को अंजना सिर्फ इसलिए नजर आ रही है क्योंकि वह अपनी बहन को बेहद चाहती है साथ ही वह अपराधबोध से ग्रस्त है। 
webdunia

लगातार ऐसी घटनाएं घटती हैं कि संजना टूट जाती है। कबीर अपनी पत्नी को मनोवैज्ञानिक के पास ले जाता है। क्या अंजना की आत्मा पुन: लौट आई है या ये संजना की कल्पना है? क्या विज्ञान के पास इसका कोई जवाब है? धीरे-धीरे भय से जुड़ा एक रहस्य सामने आता है जो चौंकाता है। 
देखिए अलोन का हॉट गाना अगले पेज पर... 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

क्या आप अलोन देखेंगे?