Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बरखा की कहानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Barkhaa
बैनर : जहारा प्रोडक्शन्स
निर्माता : शबाना हाशमी 
निर्देशक : शादाब मिर्जा
कलाकार : सारा लॉरेन, ताहा शाह, प्रियांशु चटर्जी, श्वेता पंडित, पुनीत इस्सर
रिलीज डेट : 27 मार्च 2015
जतिन (ताहा शाह) एक नामी वकील (पुनीत इस्सर) का बेटा है और वह अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहा है। जतिन हिमाचल की यात्रा पर है जहां उसे खूबसूरत लड़की बरखा (सारा लॉरेन) दिखाई देती है जो पलक झपकते ही गायब हो जाती है। 
webdunia

जतिन उसकी खूबसूरती पर मर मिटता है। किस्मत उसे दोबारा मिलाती है, लेकिन बरखा की जिंदगी के अंधेरे पक्ष को जान जतिन हैरान रह जाता है। जतिन का प्यार सच्चा रहता है और जिंदगी की कड़वी सच्चाई भी बरखा के प्रति उसके प्यार को कम नहीं कर पाती।


बरखा का भाई (आशीष रॉय) चाहता है कि बरखा की जिंदगी हमेशा बहार हो। जब बरखा और जतिन एक-दूसरे को प्यार करते हैं तो वह पूरा सहयोग करता है। उनके रास्ते में आने वाली हर बाधा को हटाता है। क्या बरखा और जतिन एक-दूजे के हो पाएंगे? जानने के लिए देखना होगी फिल्म 'बरखा'। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi