Publish Date: Mon, 08 Sep 2014 (17:45 IST)
Updated Date: Mon, 08 Sep 2014 (18:19 IST)
3 डी
बैनर : टी-सीरिज सुपर कैसेट्स इंडस्ट्री लि., बीजीवी फिल्म्स
निर्माता : भूषण कुमार, किशन कुमार
निर्देशक : विक्रम भट्ट
संगीतकार : मिथुन, टोनी कक्कड़
कलाकार : बिपाशा बसु, इमरान अब्बास, मुकुल देव, सुरवीन चावला
रिलीज डेट : 12 सितंबर 2014
विक्रम भट्ट की साइंस फिक्शन मूवी 'क्रीचर थ्रीडी' की कहानी समर हिल की है। एक युवा लड़की अहाना (बिपाशा बसु) इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर अपना नया शानदार होटल लॉन्च करती है। इस होटल का नाम 'ग्लेंडेल फॉरेस्ट लॉज' होता है।
यहां अहाना की मुलाकात एक जाने माने लेखक कुणाल (इमरान अब्बास) से होती है। कुणाल अहाना की होटल के शुरुआती गेस्ट में से एक होता है।
अचानक हिल स्टेशन पर बने इस होटल में लोगों की मौतें होने लगती हैं। इतना ही नहीं समर हिल पर अचानक हमले होने की घटनाएं शुरु हो जाती हैं। अपने होटल के मेहमानों की मौत से अहाना घबरा जाती है।
ज़ूलॉजी के एक प्रोफेसर सदाना (मुकुल देव) समर हिल आते हैं, ताकि वे अहाना की मदद कर सकें। अब अहाना को इस अनजान खतरे से जूझना है। उसे इससे लड़कर इसे हराना है।
वह जानती है कि जिस खतरे से उसका मुकाबला है वह बेहद ताकतवर व खूंखार है लेकिन वह उससे लड़ने की कोशिश करने का फैसला करती है।
webdunia
Publish Date: Mon, 08 Sep 2014 (17:45 IST)
Updated Date: Mon, 08 Sep 2014 (18:19 IST)