Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्रीचर की कहानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें क्रीचर
, सोमवार, 8 सितम्बर 2014 (17:45 IST)
3 डी 
बैनर : टी-सीरिज सुपर कैसेट्स इंडस्ट्री लि., बीजीवी फिल्म्स
निर्माता : भूषण कुमार, किशन कुमार
निर्देशक : विक्रम भट्ट
संगीतकार : मिथुन, टोनी कक्कड़
कलाकार : बिपाशा बसु, इमरान अब्बास, मुकुल देव, सुरवीन चावला
रिलीज डेट : 12 सितंबर 2014

 
विक्रम भट्ट की साइंस फिक्‍शन मूवी 'क्रीचर थ्रीडी' की कहानी समर हिल की है। एक युवा लड़की अहाना (बिपाशा बसु) इस खूबसूरत हिल स्‍टेशन पर अपना नया शानदार होटल लॉन्‍च करती है। इस होटल का नाम 'ग्‍लेंडेल फॉरेस्‍ट लॉज' होता है। 

यहां अहाना की मुलाकात एक जाने माने लेखक कुणाल (इमरान अब्‍बास) से होती है। कुणाल अहाना की होटल के शुरुआती गेस्‍ट में से एक होता है। 

webdunia

अचानक हिल स्‍टेशन पर बने इस होटल में लोगों की मौतें होने लगती हैं। इतना ही नहीं समर हिल पर अचानक हमले होने की घटनाएं शुरु हो जाती हैं। अपने होटल के मेहमानों की मौत से अहाना घबरा जाती है। 

webdunia

ज़ूलॉजी के एक प्रोफेसर सदाना (मुकुल देव) समर हिल आते हैं, ताकि वे अहाना की मदद कर सकें। अब अहाना को इस अनजान खतरे से जूझना है। उसे इससे लड़कर इसे हराना है। 

webdunia

वह जानती है कि जिस खतरे से उसका मुकाबला है वह बेहद ताकतवर व खूंखार है लेकिन वह उससे लड़ने की कोशिश करने का फैसला करती है।

webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi