Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्लीवाली जालिम गर्लफ्रेंड की कहानी

हमें फॉलो करें दिल्लीवाली जालिम गर्लफ्रेंड की कहानी
बैनर : जेएपी फिल्म्स
निर्माता : मंजीत कौर, तरणप्रीत कौर
निर्देशक : जपिंदर कौर
कलाकार : द्वियेंदु शर्मा, ईरा दुबे, जैकी श्रॉफ, प्राची मिश्रा, प्रधुमन सिंह
रिलीज डेट : 20 मार्च 2015 
दिल्लीवाली जालिम गर्लफ्रेंड दो सीधे-सादे दोस्तों ध्रुव और हैप्पी की कहानी है। ध्रुव (द्वियेंदु शर्मा) आईएएस ऑफिसर बनना चाहता है और हैप्पी (प्रधुमन सिंह) एक खुशमिजाज इंसान है। उनकी जिंदगी में तूफान उस समय से आता है जब ध्रुव एक कंपनी से प्राइवेट लोन लेता है। इस कंपनी में साक्षी (प्राची मिश्रा), जिसे ध्रुव प्यार करता है, काम करती है। दरअसल ध्रुव लोन पर कार साक्षी को प्रभावित करने के लिए ही लेता है। 
webdunia

इसके बाद दोनों दोस्तों का आजकल की बेहद स्वार्थी लड़कियों, (जिनके लिए पैसा, प्यार से बढ़कर होता है), फाइनेंस कंपनी और  अजीब हालातों से पाला पड़ता है। दोनों दोस्तों को इन हालातों को खुद ही सुलझाना होता है। बेहद विपरीत परिस्थितियों के बावजूद ध्रुव और हैप्पी अपनी एक और दोस्त निम्मी (ईरा दुबे) की मदद से दिल्ली के सबसे बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हैं।
webdunia

ध्रुव साक्षी को प्रभावित करने के चक्कर में कार खरीदता है, जो कि उसकी कभी नहीं हो सकती, परंतु निम्मी के रूप में सही लड़की के पास होने का अहसास होता है, जिसने हमेशा उसका साथ दिया।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi