निर्देशक : रिडले स्कॉट
कलाकार : क्रिश्चियन बाले, जोएल एर्जटन, जॉन टरटरो, एरॉन पॉल, बेन किंग्सले
एक्सोडस: गॉड्स एंड किंग्स फिल्म मिस्त्र में दास के रुप रहने वाले हिब्रु लोगों में माने जाने वाले एक मिथक एक्सोडस के बारे में है। इसमें इजराइली लोगों के मिस्त्र में दास के रूप में होने का, उनके मोसेस के नेतृत्व में मिस्त्र छोडकर जाने का और उनके भटक जाने का वर्णन है।
मिस्त्र के फेरोह रामसेस के दास बनाकर रखने का विरोध करते हुए मोसेस 600,000 दासों को ले मिस्त्र को छोड्कर एक विस्मयकारी यात्रा पर निकलता है और उसी समय प्लेग जैसे रोग मे फंस जाता है।