Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हवाईजादा की कहानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें हवाईजादा
बैनर : ट्रायलॉजिक डिजिटल मीडिया लि., रिलायंस एंटरटेनमेंट, फिल्म फार्म्स प्रोडक्शन 
निर्माता : राजेश बंगा, विशाल गुरनानी, विभु वीरेन्द्र पुरी
निर्देशक : विभु वीरेन्द्र पुरी
संगीत : रोचक कोहली, मंगेश धाकड़े, विशाल भारदवाज, आयुष्मान खुराना
कलाकार : आयुष्मान खुराना, पल्लवी शारदा, मिथुन चक्रवर्ती, नमन जैन
रिलीज डेट : 30 जनवरी 2015
हवाईजादा फिल्म वैज्ञानिक शिवकर बापूजी तलपदे की जिंदगी पर आधारित है। कहा जाता है कि शिवी ने भारत का पहला प्लेन बनाया था। कहानी 1890 के आसपास की है जब भारत में ब्रिटिश राज चलता था। 
webdunia

शिवी जब एक ही क्लास में आठ बार फेल हो जात है तो उसे स्कूल से बाहर कर दिया जाता है। वह इसे अपनी आजादी के रूप में देखता है। उसकी मुलाकात सितारा से होती है जिस पर कई युवा मरते हैं। शिवी भी सितारा को दिल दे बैठता है।
webdunia

शिवी को उसके पिता घर से बाहर का रास्ता दिखा देते हैं। सितारा को लगता है कि वह शिवी के अपमान का कारण बनेंगी तो वह शहर छोड़ चली जाती है। निराश शिवी गलत कामों में डूब जाता है। शिवी की मुलाकात शास्त्री नामक एक जीनियस वैज्ञानिक से होती है। वह शिवी को समझाता है और असंभव को संभव करने के अपने सपने के बारे में बताता है। सपना है दुनिया का पहला एअरक्रॉफ्ट बनाने का, जो कि स्वतंत्रता की व्याख्‍या है। 
webdunia

क्या शिवी अपने गुरु का सपना पूरा कर पाएगा? क्या हवाईजादा आकाश को छू पाएगा? 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi