बैनर : सौन्दर्या प्रोडक्शन्स
निर्माता : राजू चड्ढा, विनोद बच्चन
निर्देशक : राजू पुरोहित
कलाकार : हर्षवर्धन देव, चेरी मार्डिया, केके रैना, नवनी परिहार
रिलीज डेट : 10 अक्टूबर 2014
जिगरिया की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। यह शामलाल गुप्ता (शामू) और राधिका शर्मा (राधा) की प्रेम कहानी है। आगरा में रहने वाले शामू हलवाई रामलाल गुप्ता का बेटा है। दिन भर शेरो-शायरी में वक्त बीतता है और उसके निकम्मे दोस्त वाह-वाह करते रहते हैं। मथुरा में रहने वाली राधिका अपने पिता पंडित शंकरदयाल शर्मा की आंखों का तारा है। पढ़ी-लिखी है और अपने पिता का हाथ बंटाती है। आगरा में अपनी नानी के यहां राधिका आती है और उसे शामू देखता है। उसे देखते ही प्यार हो जाता है। वह राधिका का पीछा करता है और आखिरकार उसका दिल जीत ही लेता है, लेकिन किस्मत ने कुछ ओर सोच रखा है।
About Writer
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।....
और पढ़ें